“BizCatalyst’26-A National level बिज़नेस आइडिया प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर केे सेंटर फोर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एवं इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा दिनांक 17 अगस्त, 2026 से 19 अगस्त 2026 तक  BizCatalyst 26- A National level  बिज़नेस आइडिया प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 राष्ट्रीय स्तरीय महाविद्यालयों के लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने नवीन व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। प्रमुख आइडियाज़ में  AssetX, Kitcomp, Savera Sudio, Mumwell, Refitly सहित कई सृजनात्मक एवं व्यावहारिक योजनाएँ सम्मिलित रहीं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायकों में सुश्री कोमल जोशी, इन्क्यूबेशन मेनेजर, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी, जयपुर एवं श्री सौरभ गौतम, सीईओ,  ACIC, VGU Foundation, VGU, जयपुर शामिल रहे। दोनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें व्यवसायिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए। ममवेल (नई माताओं के लिए प्रसव के बाद की देखभाल), किटकॉम्प (ऑर्गेनिक किचन वेस्ट के निपटान का छोटा समाधान), सूक्ष्म शक्ति (मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों की शक्ति का इस्तेमाल करने वाला टिकाऊ खेती का समाधान), रिफिटली (AI-पावर्ड स्मार्ट वॉर्डरोब) जैसे बिज़नेस आइडिया ने निर्णायक एवं वहां मौजूद सभी प्रतिभागियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना को सशक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार- स्टार्टअप ममवेल (जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट, जयपुर) ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार- स्टार्टअप किटकॉम्प (कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर), तृतीय पुरस्कार- स्टार्टअप बीपोट (गवर्नमेंट शाकम्भर पी.जी. कॉलेज, सांभर लेक) एवं सांत्वना पुरस्कार स्टार्टअप- असेट एक्स (आई.आई.एस. यूनिवर्सिटी, जयपुर) ने प्राप्त किया। महाविद्यालय की सेंटर फोर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट एवं इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल का उद्देश्य इस तरह की रचनात्मक एवं नवीनात्मक गतिविधियाँ करवाना एवं स्टार्टअप को बढ़ावा देना है।