Appeal to President

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में महिलाओं की गरिमा और प्रतिष्ठा की बनाए रखने हेतु विभिन्न अभियान चलाए जा रहे है। इसी श्रंखला में महाविद्यालय की छात्राओं एवं समस्त स्टाफ मेंम्बर्स द्वारा सम्मानीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मु को एक अपील की गई है। ‘’हम भारत की महिला नागरिक गरिमा के साथ जीने का अधिकार रखती है। ‘‘ प्रतिष्ठा ! प्रतिक्रिया ! प्रतिकार ! ‘’ की अपील पर 3000 से अधिक छात्राओं एवं स्टाफ मेंम्बर्स द्वारा ने हस्ताक्षर करके सम्पूर्ण दस्तावेज डाक द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रेषित किये गये। जिसकी एक प्रति राज्य के माननीय राज्यपाल को भी भेजी गई। वर्तमान में हो रही घटनाओं से हम सभी आहत एवं आक्रोशित है। पूरी दुनिया में भारत के सविंधान का उदाहरण दिया जाता है और भारत के नागरिक ही संविधान द्वारा दिये गये अधिकारो से वंचित रह रहे है।