An interactive session on exploring career opportunities in the field of geography subject.

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के भूगोल विभाग द्वारा शुक्रवार को भूगोल के क्षेत्र में करियर विकल्प एवं सिविल सेवाओं की तैयारी मे भूगोल की भूमिका पर इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में मुख्य वक्ता कुमारी दीया सिंह (आरएएस 2021- रैक 364) रही। इस आयोजन का उद्देश्य करियर विकल्पों पर मार्गदर्शन था। दीया सिंह (2015-18) महाविद्यालय की पूर्व छात्रा रही है, सत्र की मुख्य वक्ता का स्वागत विभागाध्यक्ष डाॅ. नीलम बागेश्वरी ने किया। सत्र के दौरान,  दीया सिंह ने छात्राओं को भूगोल के विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसरों के बारे में जानकारी दी, छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार करियर के विकल्पों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित किया। सिविल सेवाओं के सभी चरणों प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार के बारे में छात्राआंे का मार्गदर्शन दिया एवं महाविद्यालय में नियमित बने रहने एवं महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों से जो व्यक्तित्व का विकास होता है उस पर बल दिया और कहा कि धैर्य और निरंतर प्रयास के साथ लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। जितना जरूरी परीक्षा देना होता है उतना ही महत्वपूर्ण परीक्षा की सही ढंग से तैयारी करना एवं समय का सदुपयोग करना है। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम बागेश्वरी के निर्देशन में इस सत्र का आयोजन हुआ। विभाग की प्राध्यापिकाओं अंकिता गुप्ता, शीलू, डॉ. रेणु शक्तावत एवं आरती तंवर ने सक्रिय भूमिका निभाई।