कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा छात्राओं के नवाचार एवं उद्यमिता कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 13 मई 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्टार्टअप इनक्यूबेशन, नवाचार प्रक्रिया, बिजनेस मॉडल निर्माण, तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को अपने अभिनव विचारों को व्यावसायिक रूप देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्टार्टअप्स की कार्यप्रणाली को समझा तथा उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित हुईं। यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमणों को विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में आईआईसी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका खुराना एवं आईआईसी संयोजक डॉ. सुमिता शेखावत के साथ महाविद्यालय की लगभग 60 छात्राओं ने इन्क्यूबेशन सेंटर का भ्रमण किया। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।