हिन्दी विभाग द्वारा 31 अक्टूबर, 2023 को ‘साहित्य में अलंकार और अलंकार्य’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के हिन्दी विभाग द्वारा 31 अक्टूबर, 2023 को ‘साहित्य में अलंकार और अलंकार्य’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ, राजकीय महाविद्यालय राजगढ़, अलवर के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शिव शरण कौशिक ने अलंकार सिद्धान्त को परिभाषित करते हुए भामह, दण्डी आदि आचार्यों के मत पर प्रकाश डाला। उन्होंने शब्द और अर्थ के आधार पर अलंकार के भेद स्पष्ट किए और छात्राओं से परस्पर संवाद करते हुए उदाहरण सहित विषय को विस्तार से समझाया। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. शीताभ शर्मा ने वक्ता का स्वागत किया और सहायक आचार्य डॉ. धर्मा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस आयोजन में हिन्दी विभाग की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।