कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज कीे ओर से इंडियन वूमन इमपेक्ट एनजीओ, (कच्ची बस्ती, सीताराम नगर, त्रिवेणी नगर) में ‘लैंगिक असमानता व लैंगिक भूमिका’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लैंगिक समानता विकसित करना व समाज की इस ज्वंलत समस्या से युवा वर्ग को अवगत करना था। इस मौके पर युवा वर्ग से खुलकर संवाद किया गया व युवा पीढ़ी की वर्तमान मानसिकता को जानने के लिए गतिविधि का सहारा भी लिया गया। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक असमानता, नारी शिक्षा को बढ़ावा, शोषण व हिंसा को नहीं सहना, कौशल पर आधारित शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये। क्रार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वीटी माथुर व दमंयती सोढ़ा ने किया। डॉ. साक्षी शर्मा भी उपस्थित रही। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की। एनजीओ की सदस्य गार्गी भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
![](https://kanoriacollege.in/documents/Event/Center for gender 4.jpeg)
![](https://kanoriacollege.in/documents/Event/Center for gender 2.jpeg)
![](https://kanoriacollege.in/documents/Event/Center for gender 3.jpeg)