विधानसभा में बुधवार 26 मार्च 2025 को केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में राष्ट्र मंडल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें कनोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवीका हर्षिता शर्मा, बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने हर्षिता को बधाई देते हुए यह बताया कि अब वह नई दिल्ली राष्ट्रीय युवा संसद में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजस्थान के सभी जिलों से 18 से 25 वर्ष के 140 युवाओं का चयन किया गया था। विधान सभा सदन में बुधवार को दिनभर हुई चर्चा में प्रत्येक युवा ने ”संविधान के 75 वर्ष” विषय पर तीन मिनट में अपने विचार व्यक्त किये। 140 युवाओं में से तीन युवाओं का चयन विधायक डॉ. कैलाश, डॉ. शिखा बराला और श्री मनीष यादव ने किया। हर्षिता को विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया।
