वित्तीय साक्षरता पर शैक्षणिक फ़िल्म ‘‘वन इडियट’’ का प्रदर्शन
वित्तीय साक्षरता पर शैक्षणिक फ़िल्म ‘‘वन इडियट’’ का प्रदर्शन
कनोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के ईएएफएम विभाग द्वारा वित्तीय साक्षरता और स्मार्ट मनी मैनेजमेंट विषय पर एक विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लघु फ़िल्म वन इडियट (व्दम प्कपवज) दिखाई गई। इस फ़िल्म के माध्यम से छात्राओं को कम उम्र में बचत करने, सही जगह निवेश करने और स्मार्ट वित्तीय योजना बनाने का व्यावहारिक महत्व समझाया गया। इस कार्यक्रम में कुल 49 छात्राओं तथा संकाय सदस्यों ने भाग लिया। सत्र के दौरान उपस्थित छात्राओं ने वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों को समझा और इसे अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ईएएफएम विभाग की प्राध्यापिकाएं डॉ नीता अग्रवाल, डॉ स्वाति सुल्तानिया, डॉ. भारती गोधवानी एवं डॉ. सुरभि माथुर उपस्थित रहे।