रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर द्वारा “समाचार से शोध तकः पढ़ें, प्रश्न करें, शोध करें” कार्यक्रम का आयोजन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 16 सितम्बर, 2026 को सेंटर फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आलोचनात्मक चिंतन, प्रश्न पूछने की प्रवृत्ति एवं शोध के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से “शोध पढ़ें, प्रश्न करें, शोध करें” विषय पर एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपलब्ध सूचनाओं, विशेष रूप से समाचार-पत्रों में प्रकाशित लेखों, को केवल पढ़ने के बजाय उनके बारे में सोचने, प्रश्न उठाने और संभावित शोध विषयों की पहचान करने के लिए प्रेरित करना था। गतिविधि में लगभग 130 छात्राओं ने पंजीकरण करवाया।