दिनांक अक्टूबर, 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा 9 अक्टूबर, 2026 को “लिसन, अंडरस्टैण्ड, चेंजः वाय डस लिव्ड एक्सपीरियन्स मेटर?” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान एवं संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. वंदना चौधरी, बाल मनोवैज्ञानिक एवं वेलनेस काउंसलर, साउथ वेस्टर्न कमांड, जयपुर मिलिट्री स्टेशन उपस्थित रहीं। विशेषज्ञ व्याख्यान से पूर्व विभाग में पॉटलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस आयोजन ने सभी को आपसी मेल-जोल बढ़ाने, अपनेपन की भावना विकसित करने तथा आनंदमय वातावरण में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानवीय अनुभवों के महत्व, भावनात्मक स्वास्थ्य तथा मनोवैज्ञानिक परामर्श में सक्रिय श्रवण और सहानुभूति की भूमिका से अवगत कराना था। वहीं संवादात्मक सत्र के माध्यम से छात्राओं को अपने विचार साझा करने और मनोविज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञ के अनुभवों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं भावनात्मक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विभाग को बधाई दी तथा छात्राओं को इसी लगन और जिज्ञासा के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विभाग से प्राध्यापिका जेनिस हाशमी, सोना मिश्रा एवं शुभी शर्मा की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी द्वारा किया गया।