दिनांक 21 अगस्त 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के कैरियर गाइडेंस, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर द्वारा ”मास्टरक्लास ऑन प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग- शेपिंग बेटर एआई रिस्पॉन्सेस“ विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता श्री हिमांशु सौदा, सर्टिफाइड आईबीएम ट्रेनर एवं एआई एक्सपर्ट, ने विद्यार्थियों को प्रभावी प्रॉम्प्ट्स तैयार करने तथा एआई से बेहतर, सटीक और उपयोगी प्रतिक्रियाओं को प्राप्त करने की तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने व्यावहारिक उदाहरणों एवं डेमोंस्ट्रेशन्स के माध्यम से प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं तथा इसके एकेडमिक और प्रोफेशनल एप्लीकेशन की जानकारी दी। वक्ता ने उन प्लेटफ़ॉर्म्स के बारे में भी बताया जिनका इस्तेमाल करके छात्र एआई की मदद से कुछ ही मिनटों में अपनी वेबसाइट और ऐपलिकेशन बना सकते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में विद्यार्थियों के लिए इमर्जिंग तकनीकों को समझना और उनका प्रभावी उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, नई तकनीकों के साथ स्वयं के कौशल में वृद्धि करने तथा अपने ज्ञान और क्षमताओं का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सेंटर संयोजिका डॉ. आकांक्षा गंडा ने बताया कि मास्टरक्लास विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रही तथा उन्हें एआई लिटरेसी, डिजिटल स्किल्स और वर्कप्लेस रेडीनेस विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सेंटर की सदस्य डॉ. दमयंती सोढा और डॉ. पारुल सिंह का इस सत्र के सफल आयोजन में योगदान रहा। इसमें लगभग 50 छात्राओं ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।
Special Masterclass on Prompt Engineering Organised
On 21 August 2026, The Centre for Career Guidance, Training and Placement of Kanoria P.G. Mahila Mahavidyalaya, Jaipur, organised a special session on “Masterclass on Prompt Engineering: Shaping Better AI Responses”. The Resource Person for the session, Mr. Himanshu Sauda, Certified IBM Trainer and AI Expert, familiarised students with techniques for creating effective prompts and obtaining better, accurate and useful responses from AI. Through practical examples and demonstrations, he explained various aspects of Prompt Engineering and its academic and professional applications. The resource person also introduced the platforms that students can use for developing their own websites and apps using AI in a few minutes only. The Principal of the College, Dr. Seema Agarwal, motivated the students through her inspiring words. She emphasised that in the rapidly changing technological environment, it is essential for students to understand and effectively use emerging technologies. She encouraged students to continuously learn, upskill themselves with new technologies, and make creative and meaningful use of their knowledge and abilities. Centre Convenor, Dr. Akanksha Ganda, stated that the masterclass was highly informative and beneficial for the students, providing them with valuable guidance towards developing AI literacy, digital skills and workplace readiness. She also acknowledged the contribution of members of the Centre, Dr. Damyanti Sodha and Dr. Parul Singh towards the successful organisation of the session. Approximately 50 students participated and benefited from the session.