कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के वनस्पतिशास्त्र विभाग तथा इत्र फाउंडेशन के सयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 मार्च 2026 को जैव विविधता संरक्षण के लिए बीज संग्रहण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता विकसित करना था। सत्र में बीजों जैसे कि चिलबिल, अर्जुन, इमली, कचनार, करंज, सूरजमुखी एवं गेंदा आदि के संरक्षण और उनके परिस्थितिक व औषधीय उपयोगों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बीज संग्रह केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि भविष्य की हरियाली को सुरक्षित करने का एक महत्चपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को प्रकृति के साथ जुड़ने और सीखने का अवसर प्राप्त हुआ जिससे व्यवाहारिक ज्ञान को बढ़ावा मिला। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी इस पहल की सराहना की।