गारमेंट प्रोडक्शन एंड एक्सपोर्ट मैनेजमेंट (जीपीईएम) विभाग द्वारा कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में दिनांक 17 अगस्त, 2026 को विभागीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 32 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि जीपीईएम जैसे तकनीकी विषय युवा छात्राओं को उद्यमिता के क्षेत्र में तत्काल बढ़त प्रदान करते हैं। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. रिचा चतुर्वेदी ने छात्राओं को जीपीईएम विषय की बहुआयामी प्रकृति के बारे में संबोधित किया। डॉ. सुरभि माथुर के सक्रिय मार्गदर्शन एवं संरक्षण में समर्पित जीपीईएम विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पूरे ओरिएंटेशन कार्यक्रम को व्यवस्थित करने, समन्वय स्थापित करने और सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।