गणित क्विज़ का आयोजन

गणित क्विज़ का आयोजन 
 
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के गणित विभाग द्वारा दिनांक 08 सितम्बर, 2026 को स्नातक (यू.जी.) की छात्राओं हेतु क्विज़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में गणितीय अभिरुचि, तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। क्विज़ में गणित के विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से छात्राओं की वैचारिक समझ, त्वरित सोच एवं तार्किक क्षमता का आंकलन किया गया। इस क्विज में कुल 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे आयोजन में सक्रिय सहभागिता दिखाई। क्विज़ में अर्शपिंदर कौर (सेमेस्टर तृतीय) ने प्रथम, आरज़ू यादव (सेमेस्टर प्रथम) ने द्वितीय तथा मानसी शर्मा (सेमेस्टर प्रथम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस क्विज में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संकाय सदस्यों ने छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। यह आयोजन छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा और गणित के प्रति उनकी रुचि को बढ़ाने में सफल रहा।