कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में “कैलीग्राफी कार्यशाला का आयोजन”

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में कैलीग्राफी कार्यशाला का आयोजन
दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के अंग्रेजी विभाग द्वारा कैलीग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में सुप्रसिद्ध कैलीग्राफी कलाकार श्री हरिशंकर बालोठिया विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कैलीग्राफी की विविध तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। श्री बालोठिया जी ने कार्यशाला के दौरान छात्राओं को कैलीग्राफी की विभिन्न शैलियों का व्यावहारिक प्रदर्शन करवाया। उन्होंने फाउंडेशनल हैंड, अनसियल स्क्रिप्ट और रोमन कैपिटल लेटर्स सहित लोअर केस, अपर केस और न्यूमेरिकल्स (0 से 9) की विभिन्न फॉन्ट शैलियों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कैसे अक्षरों की बनावट, स्ट्रोक और अनुपात पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया तथा अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। दिनांक 25 सितंबर 2026 को आयोजित कैलीग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं कार्यशाला के अंत में प्रमाण-पत्र दिये गये। विजेताओं में प्रथम स्थान पर रुद्राक्षी तोशनीवाल (बी.कॉम सेमेस्टर प्रथम), द्वितीय स्थान पर पायल मीना (बी.ए. इंग्लिश ऑनर्स सेमेस्टर प्रथम) और तृतीय स्थान पर हर्षिता रत्नावत (बी.ए. सेमेस्टर तृतीय) ने पुरस्कार प्राप्त किया।