कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में बॉटनी विभाग द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2026 को “हाउ टू कम्पोस्ट रॉ किचन वेस्ट“ पर आइडियाथॉन का आयोजन कराया गया।

आइडियाथॉन का आयोजन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में बॉटनी विभाग द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2026 को “हाउ टू कम्पोस्ट रॉ किचन वेस्ट“ पर आइडियाथॉन का आयोजन कराया गया। शहर में बढ़ते किचन वेस्ट और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की चुनौती को अवसर में बदलने के उद्देश्य से इस आइडियाथॅान का आयोजन किया गया। इस आइडियाथॉन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और नवाचारकर्ताओं को पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत् समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करना रहा। आइडियाथॉन के मुख्य अतिथि श्री आनंदमणी शुक्ला, फाउंडर, अमृतांश फाउंडेशन रहे। प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को रसोई के कचरे को कम करने, अलग करने और रिसाइकल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने रॉ किचन वेस्ट के वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग पर अपने अभिनव विचार प्रस्तुत किए, जिनमें जैविक कचरे से इको-फ्रेंडली उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद (कम्पोस्ट) तैयार करने की तकनीक, तथा कचरा पृथक्करण एवं प्रसंस्करण के स्मार्ट मॉडल जैसे ट्रैश टू ट्रेज़र, वेस्ट टू वेल्थ, टर्निंग स्क्रैप इंटू सॉइल, फर्म पील टू परपज, कम्युनिटी कम्पोस्टिंग मॉडल आदि शामिल रहे। आनंद जी ने बताया कि किचन वेस्ट का सही प्रबंधन न केवल लैंडफिल पर दबाव कम करता है, बल्कि यह स्वच्छता, रोजगार सृजन और हरित अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देता है। प्रस्तुत किए गए विचारों से यह स्पष्ट हुआ कि घरेलू और संस्थागत स्तर पर किचन वेस्ट का पुनः उपयोग संभव है और इससे निर्माण एवं कृषि क्षेत्र को लाभ मिल सकता है। आइडियाथॉन के अंत में चयनित सर्वश्रेष्ठ विचारों को पुरस्कृत किया गया। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन, सर्कुलर इकोनॉमी और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान करेगा। आइडियाथॉन में उपप्राचार्य रंजना अग्रवाल, बॉटनी विभाग की समस्त अध्यापिकाएं एवं 96 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अपना ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम से छात्राओं को यह संदेश मिला कि नवाचार और सामूहिक प्रयास करने पर कचरा भी संसाधन बन सकता है।