कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय जयुपर के प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा 72वाँ राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2026) तक मनाया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया I

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय जयुपर के प्राणीशास्त्र विभाग के द्वारा 72वाँ राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2026) तक मनाया गया। इसके अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें दिनांक 3 अक्टूबर को छात्राओं ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने वन्य जीव संबंधित ‘रील्स-मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 7 अक्टूबर को महाविद्यालय में मीम-मेकिंग और स्कैच-मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य वन्यजीवों के जीवन और उनके पर्यावरण पर मानव संबंधित गतिविधियों के दुष्प्रभावों के कारण उत्पन्न मनोविचारों को रचनात्मक एवं व्यग्ंयात्मक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करना था। महाविद्यालय निदेशक, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ. सीमा अ्रग्रवाल ने छात्राओं को वन्य जीव संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा अपने विचार व महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। उप-प्राचार्य, छात्र गतिविधि, डॉ. मनीषा माथुर एवं डॉ. सारिका कौल, विभागाध्यक्ष चित्रकला विभाग प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही उप-प्राचार्य, अकादमिक डॉ. रंजना अग्रवाल ने छात्राओं को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढकर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इन आयोजन में प्राणीशास्त्र विभाग की प्राध्यापिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में लगभग 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।