कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग एवं महाविद्यालय की आइडिएशन टीम के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया।

संविधान दिवस मनाया कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग एवं  महाविद्यालय की आइडिएशन टीम के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग की छात्राओं को “संविधान“ नामक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री द्वारा छात्राओं ने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और परिस्थितियों की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात, संविधान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समूह चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन, अज़ीम प्रेम जी विश्वविद्यालय से अविना व्यास, मनीष किशोर और सुदेश सोलंकी द्वारा किया गया। आयोजित इस समूह चर्चा में छात्राओं ने पुरजोर तरीके से अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने कहा भारत का संविधान, दुनिया में एक अनूठा संविधान है। हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता से जीवन जीने का अधिकार देता है। इसलिए हमें अपने विवेकानुसार इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए, किसी के प्रभाव में इस अधिकार को खोना नहीं चाहिए। इस अवसर पर विभाग की शिक्षिकाओं, डॉ. प्रेरणा सिंह लवानिया, डॉ. पालू जोशी, डॉ. पूर्वा भारद्वाज, डॉ. आशु सिन्हा एवं डॉ. संजू शर्मा तथा आइडिएशन की डॉ. मोहिता चतुर्वेदी शर्मा, डॉ. ऋचा चतुर्वेदी, डॉ. शुचि चौधरी, डॉ. प्रिंयका अग्रवाल, डॉ. रेणु शक्तावत, जेनिस हाशमी एवं भव्या पुरी, सहित 50 छात्राएँ मौजूद रहीं। सभी लोगों ने संविधान की प्रति निष्ठा की शपथ भी ली।