राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा सात दिवसीय राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह (2-8 अक्टूबर,2025) मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वन्य जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता उनके पारिस्थीतिकी संतुलन में महत्व के प्रति जागरूकता तथा विलुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण एवं बचाव को समझाना था। इसके अन्तर्गत दिनांक 6 अक्टूबर, 2025 को 55 छात्राओं को नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण करवाया गया तथा विभिन्न वन्य जीवों की गतिविधियों एवं संरक्षणों के तरीकों का निकट से अध्ययन किया। 7 अक्टूबर को 35 छात्राओं ने जयपुर ज़ू का शैक्षणिक भ्रमण किया जिसके अंतर्गत छात्राओं ने विभिन्न पक्षियों की पहचान कर उनके संरक्षण संबंधी जानकारी प्राप्त की। छात्राओं के लिये 8 अक्टूबर को ‘‘स्पीशीज़ आई.डी. चैलेंज़’’ प्रतियोगिता रखी गयी, जिसमें छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही एवं छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किये गये। इस आयोजन में कुल 105 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समस्त जीव विज्ञान विभाग की प्राध्यापिकाओं के सक्रिय प्रयासों से ही वन्य जीव सप्ताह महोत्सव सफल हो पाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को वन्यजीव संरक्षक के लिये प्रेरित किया एवं उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किए यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

