इनोस्फेयर फ्लैगशिप स्टार्टअप इवेंट का आयोजन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के इन्स्टीट्यूशन इनोवेशन काउसिंल एवं एसीआईसी-वीजीयू (ACIC-VGU) के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 02 फरवरी, 2026 को इनोस्फेयर फ्लैगशिप स्टार्ट-अप इवेंट का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस आयोजन में एसीआईसी-वीजीयू (ACIC-VGU) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सौरव गौतम ने युवा स्टार्टअप संस्थापक, जितेश खंडेलवाल, संस्थापक, एक्को रेन्ट (ACCO Rent) एवं ज्योति शर्मा, संस्थापक, फेमईज (Famease) से छात्राओं को रूबरू करवाया। विशिष्ट वक्ताओं ने अपनी उद्यमी यात्रा के अनुभवों को छात्राओं से साझा किया। उन्होंने उद्यमी सफर की चुनौतियों, सफलताओं एवं रणनीतियों पर प्रकाश डालते हुए नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि कैसे महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए किसी भी समस्या का उपयुक्त समाधान ढूँढ कर एक नये स्टार्ट-अप की नींव रखी जा सकती है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को अपने सपनों को नवाचार में परिवर्तित करने के लिए कड़़़़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने छात्राओं के व्यवहारिक प्रश्नों का उत्तर दिया एवं नये उद्यम को स्थापित करने के प्रमुख बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। लगभग 70 छात्राओं ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के इस संवाद सत्र का लाभ उठाते हुए आत्मनिर्भर बनने एवं नवाचार विकास के व्यवहारिक दृष्टिकोण की जानकारी भी प्राप्त की।