अभिव्यक्ति क्लब के अंतर्गत छात्राओं को साक्षात्कार, समूह चर्चा, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि के लिए वाक् कौशल सिखाने हेतु संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्लब सदस्य प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं से संवाद कर अभिव्यक्ति के गुर सिखाये और 40 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। क्लब संयोजक डॉ. धर्मा यादव ने सभी का स्वागत किया और कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी लिए विषय की पूरी जानकारी होने से आत्मविश्वास बना रहता है और आत्मविश्वास के साथ ही एक अच्छा वक्ता बन सकते हैं। डॉ. सुरभि शर्मा ने अनेक उदाहरण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में साक्षात्कार के लिए छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी क्रम में डॉ. मंजरी भारद्वाज ने किसी भी प्रस्तुति के लिए बॉडी लैंग्वेज और वेशभूषा की भूमिका को रेखांकित किया। डॉ. प्रेरणा सिंह लवानिया ने सिखाया कि समूह चर्चा में अपने विचार रखते हुए किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिये।
इस सत्र में अलग अलग विषय देकर छात्राओं से समूह चर्चा का अभ्यास करवाया। छात्राओं ने अनेक प्रश्न पूछे जिनका समाधान भी किया गया।



