मेजर ध्यान चंद जयंती समारोह

मेजर ध्यान चंद जयंती समारोह राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर में,  राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाईयों द्वारा दिनांक 29 अगस्त, 2024 (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे कब्बड्डी, दौड़, क्रिकेट व म्यूजिकल चेयर आदि खेलो का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जीवन में खेल व्यक्ति के समग्र विकास मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता  है एवं मेजर ध्यान चंद के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 350 एनएसएस स्वयंसेविकाओ ने भाग लिया। स्वयंसेविकाओं ने इस अवसर पर खेलों के महत्व पर भी चर्चा की और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए खेलों को अपनाने का संकल्प लिया। इस समारोह का उद्देश्य मेजर ध्यान चंद की जयंती को मनाना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना था।