सिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) प्रशिक्षण सत्र का आयोजन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) सेंटर के तत्वावधान में दिनांक 30 सितम्बर को बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक जीवनरक्षक तकनीकों एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित करना था। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉ. सरला शर्मा एवं डॉ. हर्षा शर्मा ने छात्राओं को बेसिक लाइफ सपोर्ट की विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण के दौरान कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर), आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, जीवन रक्षक उपायों तथा सही समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराने के महत्व को समझाया गया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के लिए सीपीआर की प्रक्रिया का प्रदर्शन एवं प्रायोगिक अभ्यास भी करवाया गया। छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए जीवनरक्षक तकनीकों का अभ्यास किया तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने के आवश्यक कौशल सीखे। प्रशिक्षण सत्र में 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान यह संदेश दिया गया कि आपातकालीन स्थिति में समय पर दी गई सही सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विद्यार्थी अपने अर्जित ज्ञान एवं कौशल का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर जीवन बचाने के लिए करेंगे। कार्यक्रम के अंत में लिए गये पोस्ट टेस्ट के द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए।