‘फेस एंड हैंड पेंटिग‘ प्रतियोगिता का आयोजन

बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अन्तर्गत 4 अक्टूबर, 2023 को एक दिवसीय ‘फेस एंड हैंड पेंटिग‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘भारत के वनस्पतियों, जीवों की रक्षा व संरक्षण‘ रखा गया। छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल व उप-प्राचार्य (विज्ञान) डॉ. रंजना अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राध्यापिका डॉ. नीतिका माथुर, डॉ. मिनाक्षी फर्त्याल, डॉ. साक्षी सिंह व डॉ. नीतू महावर द्वारा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।