‘‘प्लान्ट ए बिजनेस एण्ड अपॉरच्यूनिटि इन नर्सरी एन्टरप्रिन्योरशिप’’ विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित
‘‘प्लान्ट ए बिजनेस एण्ड अपॉरच्यूनिटि इन नर्सरी एन्टरप्रिन्योरशिप’’ विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर एन्टरप्रिन्योरशिप एण्ड डवलपमेंट द्वारा दिनांक 30.09.2026 को ‘‘प्लान्ट ए बिजनेस एण्ड अपॉरच्यूनिटि इन नर्सरी एन्टरप्रिन्योरशिप’’ विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना था। सत्र की वक्ता सुश्री रिचा सिंघी, संस्थापक, इत्र फाउन्डेशन, ने छात्राओं को नर्सरी उद्यमिता की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नर्सरी व्यवसाय एक सरल, प्रभावी एवं कम लागत वाला उद्यम है, जिसमें आय अर्जित करने की अच्छी संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं सजावटी पौधों की मांग के माध्यम से नर्सरियाँ जलवायु अनुकूलन, शहरी हरित क्षेत्र के विकास तथा जैव विविधता संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। सुश्री सिंघी ने शुरुआती स्तर पर घर से पौधे एवं सब्जियाँ उगाने के व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए। उन्होंने पालक, मूली, टमाटर एवं बुश बीन्स जैसी सब्जियों के बीजों को शुरुआती लोगों के लिए सरल एवं शीघ्र उगने वाले विकल्प बताया। सत्र के दौरान छात्राओं को यह समझने का अवसर मिला कि छोटे स्तर से शुरुआत कर पौधों एवं बागवानी को एक व्यावसायिक गतिविधि के रूप में कैसे विकसित किया जा सकता है। सेंटर फॉर एन्टरप्रिन्योरशिप एण्ड डवलपमेंट द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल, नवाचार एवं उद्यमशीलता की सोच विकसित करना तथा महाविद्यालय में इनोवेशन एवं एन्टरप्रिन्योरशिप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करना है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सेंटर द्वारा आयोजित किये जाने वाले ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की एवं छात्राओं को उद्यमशीलता की ओर अग्रसर होकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्य डॉ. रंजना अग्रवाल, अन्य प्राध्यापिकाऐं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।