टेक्सचर के माध्यम से कला सृजन पर कार्यशाला आयोजित

टेक्सचर के माध्यम से कला सृजन पर कार्यशाला आयोजित कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय जयपुर के चित्रकला विभाग द्वारा यूजी एवं पीजी छात्राओं के लिए दिनांक 28 मार्च, 2026 को एक दिवसीय प्रायोगिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “टेक्सचर के माध्यम से कला सृजन का अन्वेषण” रहा, जिसमें 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में छात्राओं को विभिन्न टेक्सचर तकनीकों के माध्यम से कला के नए आयामों से परिचित कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सारिका कौल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ रचनात्मकता एवं कौशल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं। कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्राध्यापिकाएँ डॉ. प्रीति कौशल एवं डॉ. रितिका कुमारी द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्राओं व्यावहारिक रूप से टेक्सचर आधारित कलाकृतियाँ बनाना सिखाया।