वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 12 फरवरी, 2026 को एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “रसायन विज्ञान में एआईः युवा शोधकर्ताओं के लिए वरदान या अभिशाप?” था। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (।प्) के वैज्ञानिक अनुसंधान में बढ़ते महत्व, उसके लाभ एवं संभावित चुनौतियों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें तार्किक चिंतन एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना था। प्रतिभागियों ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुति शैली एवं विषय की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल 30 छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।