कानोड़िया पीजी महाविद्यालय, जयपुर के करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेंटर द्वारा दिनांक 5 मार्च 2026 को छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कानोड़िया पीजी महाविद्यालय, जयपुर के करियर गाइडेंस, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेंटर द्वारा दिनांक 5 मार्च 2026 को छात्राओं के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस प्लेसमेंट ड्राइव में श्योरपाथ तथा ह्यूमालाइफ हेल्थकेयर कंपनियों द्वारा रिलेशनशिप मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन, ह्यूमन रिसोर्सेज तथा ऑपरेशन्स से संबंधित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आयोजित की गई। श्योरपाथ द्वारा रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव एवं कंटेंट क्रिएशन के पदों के लिए अवसर प्रदान किए गए, जबकि ह्यूमालाइफ हेल्थकेयर द्वारा एचआर स्पेशलिस्ट तथा ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए भर्ती की गई। प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने, उद्योग की अपेक्षाओं को समझने तथा अपने करियर के लिए नए अवसरों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 17 छात्राओं का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने चयनित छात्राओं को बधाई दी।

The Centre for Career Guidance, Training and Placement of Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya, Jaipur organized a Campus Placement Drive on 5 March 2026. The drive aimed to provide employment opportunities to the graduating students. Two companies, Surepath and Humalife Healthcare participated in the placement drive. The companies offered various profiles mainly related to Relationship Management, Content Creation, Human Resources, and Operations. Surepath offered roles of Relationship Executive and Content Creation, while Humalife Healthcare offered positions such as HR Specialist and Operation Executive. Around 40 students participated enthusiastically in the drive. The event provided a valuable opportunity to the students to interact with recruiters, understand industry expectations, and explore potential career opportunities. In this placement drive, 17 students were selected. At the end of the program, the Principal of the college, Dr. Seema Agrawal, congratulated the selected students.