कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में इंस्टीटृयूशंस इनोवेशन डे एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर अंतर-महाविद्यालयीय वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में इंस्टीटृयूशंस इनोवेशन डे एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर अंतर-महाविद्यालयीय वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता आयोजित
 
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स, रीजनल काउंसिल-6 के सहयोग से 15 अक्टूबर को इंस्टीटृयूशंस इनोवेशन डे एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर अंतर-महाविद्यालयीय वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं प्रयोगात्मक ज्ञान को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने अभिनव वर्किंग मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सिद्धांतों के व्यावहारिक अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रीजनल काउंसिल-6 के अध्यक्ष डॉ. के. एस. शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जिज्ञासु बनने, नए विचारों को विकसित करने तथा विज्ञान के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. रितु जैन, प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान विभाग, आईआईएस  यूनिवर्सिटी, जयपुर तथा डॉ. जी.एस. मनेरिया, संस्थापक, फिजिक्स धाम रहे। साथ ही डॉ. जी.एस. मनेरिया ने रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रयोगों के माध्यम से भौतिक विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने बर्नौली सिद्धांत एवं तरंगों से संबंधित प्रयोगों द्वारा जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। इन प्रयोगों ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाई और उन्हें प्रयोगों के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया। अंतर-महाविद्यालयीय वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार एवं उपयोगिता प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए विचार साझा करने तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर मिला। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की भौतिक विभाग की छात्राऐं आकांक्षा असवाल, अंजली मीणा एवं अक्षिता चौहान प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितिय स्थान पर सुबोध महिला महाविद्यालय, सांगानेर की छात्राऐं नेहा सैनी, महिमा शर्मा एवं मीनाक्षी सोनी तथा तृतीय स्थान पर आनंद इंटानेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जयपुर के लक्ष्य जैन, कैलाश महावर, अनुशिका, कीर्ति, देवांशु मीणा एवं पायल मेहता रहे। कार्यक्रम के अंत में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सरला शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में भौतिक शास्त्र विभाग की डॉ. सुमिता शेखावत, डॉ. दीप्ति चौहान, डॉ. मनीषा कुमारी एवं डॉ. हर्षा शर्मा की सक्रिय भूमिका रहीं। इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स, रीजनल काउंसिल-6 की तरफ से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान की विजेता टीम को राशि पुरस्कार ₹2500/-, ₹1500/- एवं ₹1000/- के नकद पुरस्कार, दिये गये। महाविद्यालय की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। यह आयोजन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के विचारों को समर्पित रहा।
 

Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya celebrated Institution’s Innovation Day and birth anniversary of Dr. A.P.J. Abdul Kalam

The Department of Physics at Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya Jaipur, in collaboration with the Indian Association of Physics Teachers (IAPT), Regional Council-6, celebrated an Institution’s Innovation Day and an Inter-College Working Model Competition on the occasion of the birth anniversary of Dr. A.P.J. Abdul Kalam, the former President of India and eminent scientist. The program began with a welcome address by the college Principal, Dr. Seema Agarwal. She encouraged the students to develop a scientific temperament and to move forward in the field of innovation. The aim of the event was to foster a scientific outlook, innovation, creativity, and hands-on knowledge among students. A total of 13 teams from various colleges participated enthusiastically in the competition, presenting innovative working models that demonstrated practical applications of scientific principles. Dr. K.S. Sharma, President of Regional Council-6, attended the event as the Chief Guest. He encouraged the students to remain curious, develop new ideas, and seek solutions to society’s problems through science. The judges for the event were Dr. Ritu Jain, Professor, Department of Physics, IIS University, Jaipur, and Dr. G.S. Maneria, Founder, Physics Dhaam. Dr. Maneria also demonstrated various concepts of physics through engaging and informative experiments. Using experiments related to Bernoulli’s principle and waves, he explained complex scientific concepts in a simple and interesting manner. These demonstrations heightened the students’ curiosity about science and inspired them to learn through experimentation. In the Inter-College Working Model Competition, students from various colleges presented the working, scientific basis, and utility of their models. The competition gave students an opportunity to showcase their talent, share new ideas, and develop scientific and technical skills. In the competition, Akanksha Aswal, Anjali Meena, and Akshita Chauhan, students of the college’s Physics Department, secured first place. Second position was bagged by Neha Saini, Mahima Sharma, and Meenakshi Soni of Subodh Mahila Mahavidyalaya, Sanganer, while third place was won by Lakshya Jain, Kailash Mahawar, Anushika, Kirti, Devanshu Meena, and Payal Mehta of Anand International College of Engineering, Jaipur. At the end of the program, Dr. Sarla Sharma, Head of the Department of Physics, delivered the vote of thanks. Dr. Sumita Shekhawat, Dr. Deepti Chauhan, Dr. Manisha Kumari, and Dr. Harsha Sharma of the Physics Department played an active role in the successful conduct of the event. On behalf of the Indian Association of Physics Teachers, Regional Council-6, cash prizes of ₹2,500, ₹1,500, and ₹1,000 were awarded to the winning teams. The college presented trophies to the winning teams and certificates were given to all participants. The event was dedicated to Dr. A.P.J. Abdul Kalam’s ideas of scientific outlook, innovation, and harnessing the power of youth for nation-building.