कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 24 सितंबर, 2026 जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट (जयपुर) लिमिटेड, लांगरेयवास, जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 24 सितंबर, 2026 जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट (जयपुर) लिमिटेड, लांगरेयवास, जयपुर का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को नगरपालिका ठोस अपशिष्ट से विद्युत ऊर्जा उत्पादन की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराना था। जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट का प्रमुख कार्य शहर से एकत्रित नगरपालिका ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रसंस्करण कर उससे विद्युत ऊर्जा का उत्पादन करना है। भ्रमण के दौरान छात्राओं को अपशिष्ट के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा ऊर्जा उत्पादन की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर तनिशा सेठी, एच आर, जिंदल अर्बन वेस्ट मैनेजमेंट (जयपुर) लिमिटेड ने छात्राओं को संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने पूरे प्लांट का भ्रमण किया और अपशिष्ट प्रसंस्करण से लेकर विद्युत उत्पादन तक की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा। यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। भ्रमण में बी.एससी. एवं एम.एससी. की कुल 35 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस भ्रमण का सफल आयोजन किया गया, साथ ही डॉ. निधि गुप्ता, विभागाध्यक्ष एवं निशा सैनी, सहायक आचार्य की भ्रमण में सक्रिय भूमिका रही।