फ्रेशर्स 2026-युवा ऊर्जा का संगम

प्रेस नोट फ्रेशर्स 2026-युवा ऊर्जा का संगम 3 सितम्बर, 2026 को कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय,जयुपर में छात्राओं के बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम फ्रेशर्स डे 2026 का आयोजन किया गया। महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल, उप प्राचार्य (छात्र गतिविधि) डॉ. मनीषा माथुर एवं प्रथम सेमेस्टर की सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली कला संकाय की खुशी जांगिड़, विज्ञान संकाय की ऋषिता अग्रवाल एवं वाणिज्य संकाय की छात्रा गरिमा मंगल ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली सभी संकायों की, प्रथम वर्ष की मेधावी छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन में नवागंतुक छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और उन्होंने मेंटोरिंग ग्रुप की महत्ता बताते हुए छात्राओं को स्वयं को निरंतर निखारने और अपने व्यक्तित्व को संवारने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने इस आयोजन में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रथम वर्ष की 55 छात्राओं ने विभिन्न टाइटल्स के लिए रैम्पवॉक की। मिस फ्रेशर 2026-पूर्वी वर्मा, फर्स्ट रनरअप-रिद्धि मीणा, सैकंड रनरअप-रमशा खान रहीं। इसके साथ ही मिस चार्मिंग-आलिया फातिमा, मिस फैशनिस्टा-सिद्धि सिंह, मिस आइस ऑन फायर-ख्वाहिश शर्मा, मिस रैपंजल-मीनल मौर्य तथा मिस आइकॉनिक का खिताब-माही सोनी ने जीता। कार्यक्रम में मिस फ्रेशर्स की निर्णायक महाविद्यालय की पूर्व छात्राएँ मिस राजस्थान फर्स्ट रनरअप 2026, वंशिका नूनिया और मॉडल एवं कंटेंट क्रिएटर अनुष्का गुप्ता रहीं। अतिथियों के साथ महाविद्यालय प्राचार्य एवं उप प्राचार्य डॉ. रंजुला जैन, डॉ. मनीषा माथुर और डॉ. रंजना अग्रवाल ने विजेता रहीं छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गायक निशांत शर्मा एवं गिटारिस्ट शिवा ने लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर छात्राओं का मन मोह लिया। महाविद्यालय के नृत्यम क्लब की छात्राओं के विभिन्न ग्रुप्स-‘गिद्दा एंड ग्रेस‘, ‘जट्ट एंड जूलियट’ पंजाबी ग्रुप,’लोक लहर ‘राजस्थानी ग्रुप, ‘नृत्य नंदिनी’ क्लासिकल ग्रुप ,यूफोरिक्स एंड हिप्नोसिस’ वेस्टर्न डांस ग्रुप्स ने अपनी परफोर्मेंस से समां बांध दिया। मंच संचालन अभिव्यक्ति क्लब की छात्रा माही असीजा, हुदा एजाज,माया गोस्वामी,प्रिया कुमारी,एकता कुमावत,आस्था शर्मा और दरक्षा खान ने किया। कार्यक्रम समापन पर बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा  श्रेया माथुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी संकायों की प्रथम वर्ष की लगभग 1500 छात्राओं ने समस्त प्राध्यापिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।