नवाचार, कल्पना और प्रेरणा का नया केंद्र बना कानोड़िया कॉलेज का मैनेजमेंट लैब
नवाचार, कल्पना और प्रेरणा का नया केंद्र बना कानोड़िया कॉलेज का मैनेजमेंट लैब
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के व्यावसायिक प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 को नवनिर्मित मैनेजमेंट लैब का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘‘ज्ीम छमगने व िछमगजरू न्दसमंेीपदह प्देचपतंजपवदए प्उंहपदंजपवद – प्ददवअंजपवदष् रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आरती चोपड़ा, प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू माथुर द्वारा नवनिर्मित मैनेजमेंट लैब का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू माथुर के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने मैनेजमेंट लैब की संकल्पना एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सुविधा छात्राओं में रचनात्मक सोच, नवाचार, नेतृत्व एवं व्यावहारिक प्रबंधकीय कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने मैनेजमेंट लैब के उद्घाटन को विभाग की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए छात्राओं को इस सुविधा का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए विषयगत ज्ञान के साथ-साथ नवोन्मेषी सोच, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं समस्या-समाधान कौशल का विकास भी आवश्यक है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. आरती चोपड़ा (बैच 2002), एसोसिएट प्रोफेसर, पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर थीं। उन्होंने अपने संबोधन में आधुनिक व्यावसायिक पेशेवरों के लिए प्रभावी संचार कौशल को प्रबंधकीय सफलता की आधारशिला बताया। डॉ. चोपड़ा ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ सामाजिक उत्तरदायित्व, सहानुभूति एवं मजबूत चरित्र के निर्माण में सहायक होती हैं। उन्होंने संगठनात्मक सफलता के लिए टीमवर्क की महत्ता पर भी प्रकाश डाला तथा बदलते व्यावसायिक परिवेश में ब्ींदहम डंदंहमउमदज एवं ।कंचजंइपसपजल को आवश्यक कौशल बताया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजित संवाद सत्र में छात्राओं ने मुख्य वक्ता से विभिन्न विषयों पर प्रश्न किए और उपयोगी व्यावहारिक मार्गदर्शन प्राप्त किया। मैनेजमेंट लैब का शुभारंभ व्यावसायिक प्रशासन विभाग की अनुभवात्मक एवं कौशल-आधारित शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह लैब छात्राओं को प्देचपतंजपवदए प्उंहपदंजपवद – प्ददवअंजपवद के माध्यम से भविष्य की व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आंचल पुरी ने किया। बीबीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा हंशिता राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बीबीए की 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।