International Conference 24-25 August, 2026

दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर एवं इंस्पिरा रिसर्च एसोसिएशन (आईआरए), जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ट्रान्सफाॅर्मिंग इंडिया थ्रू मल्टीडिसप्लनेरी रिसर्च इनोवेशनस् (ICTIMRI Hybrid-2026)” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 24 एवं 25 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधार्थी, प्रबंधन विशेषज्ञ एवं विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ और शोधकर्ता भाग लेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सीमा अग्रवाल ने जानकारी दी कि सम्मेलन का उद्घाटन 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय के मुख्य सभागार में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. एन.के. पांडेय, कुलगुरु, हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, जयपुर होंगे। कार्यक्रम में प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलगुरु, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर तथा प्रो. एम.एल. छीपा पूर्व कुलपति, अटल बिहारी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल एवं एम.डी.एस. विश्वविद्यालय, अजमेर विशेष अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीए अनिल अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, NAV India, जयपुर शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता यूएसए से डॉ. फिरदौस अहमद मलिक, University of People Pasadena California USA  होंगे। सम्मेलन में चार तकनीकी सत्र होंगे। इनमें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं उभरती प्रौद्योगिकियाँ, बिजनेस, मैनेजमेंट, इकोनॉमिक्स एवं सतत विकास; सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, विधि एवं लोक प्रशासन, तथा विज्ञान, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, कृषि एवं पर्यावरणीय स्थिरता जैसे व्यापक विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता तथा शोध एवं नवाचार जैसे समकालीन विषयों पर बहुविषयक विमर्श को मंच प्रदान करना है। सम्मेलन के माध्यम से विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को अपने शोध-विचार साझा करने तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा। 25 अगस्त को समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. सुरेश अग्रवाल, कुलगुरु, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर होंगे। विशेष अतिथियों में प्रो. एच.एस. शर्मा, पूर्व प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर तथा डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, निदेशक, कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर रहेंगे। सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों में  उत्कृष्ट शोध-पत्रों के लिए बेस्ट पेपर अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम की मीडिया कवरेज हेतु आप सोमवार दिनांक 24 अगस्त, 2026 को प्रातः 10 बजे सादर आमंत्रित हैं।