तीन दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण आउटरीच कार्यक्रम का प्रतिवेदन
कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के बेसिक लाइफ सपोर्ट सेंटर द्वारा गैर महाविद्यालयी छात्राओं हेतु तीन दिवसीय “बेसिक लाइफ सपोर्ट (ठस्ै) प्रशिक्षण आउटरीच कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एम्स, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाएजेशन, सत्यम और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभग के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गैर महाविद्यालय छात्राओं को आपातकालीन चिकित्सा सहायता एवं जीवन रक्षक तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सी.पी.आर. (ब्च्त्), प्राथमिक उपचार, सड़क दुर्घटनाओं के समय त्वरित सहायता तथा आपातकालीन परिस्थितियों में उचित प्रतिक्रिया देने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉ सरला शर्मा, डॉ. दीपा चौहान, डॉ आयुषी सोरल और डॉ. रेणु शक्तावत द्वारा किया गया। प्रशिक्षकों ने प्रदर्शन एवं व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर सहयोगी संस्थाओं द्वारा आयोजित पोस्ट-ट्रेनिंग परीक्षण में प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षण में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुल 85 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सीमा अग्रवाल ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में बेसिक लाइफ सपोर्ट सेंटर की संयोजिका डॉ. सरला शर्मा द्वारा प्रशिक्षकों, प्रशिक्षुओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।Report on Three-Day Basic Life Support Training Outreach Program
The Basic Life Support Centre of Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya, Jaipur organized a three-day “Basic Life Support (BLS) Training Outreach Program” for non-collegiate students. The program was conducted in collaboration with AIIMS, WHO Satyam, and Transport & Road Safety Department of Rajasthan. The main objective of the program was to create awareness among non-collegiate students regarding emergency medical assistance and life-saving techniques, and to provide them with practical training. During the training sessions, participants were given important information and hands-on practice related to CPR, first aid, immediate assistance during road accidents, and appropriate response during emergency situations. The training program was conducted by Dr. Sarla Sharma, Dr. Deepa Chauhan, Dr. Ayushi Soral, and Dr. Renu Shaktawat. The trainers provided instruction in life-saving techniques through demonstrations and practical exercises. The participants took part in the training with great enthusiasm and active involvement. At the conclusion of the program, the participants appeared for a post-training assessment test organized by the collaborating organizations. Certificates were awarded to the successful participants. A total of 85 students enthusiastically participated in the program. During the program, the Principal of the college, Dr. Seema Agrawal, addressed the trainees and congratulated them on successfully completing the training. She appreciated the efforts of the trainers and stated that such training programs play an important role in promoting awareness and a spirit of service in society. In the end, Dr. Sarla Sharma, Convenor of the Basic Life Support Centre, expressed gratitude towards the trainers, trainees, and collaborating organizations and delivered the vote of thanks.