खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के जैव प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2026 को ’खाद्य सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम पर एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ’शुद्ध आहार मिलावट पे वार’ अभियान के तहत ’भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण से साक्षी जैन, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक मुख्य अतिथि रही। साक्षी जैन ने छात्राओं को खाद्य सुरक्षा, मिलावट की पहचान तथा सुरक्षित भोजन के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को खाद्य साम्रगी में मिलावट की पहचान के लिये जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया। सत्र में डॉ. रंजना अग्रवाल उप-प्राचार्य (अकादमिक) सहित डॉ. कामाक्षी तोमर, विभागाध्यक्ष, डॉ. नीतू महावर, डॉ. दीपिका आर्या एवं डॉ. अंकिता राजेन्द्र कुरुप उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में लगभग विभाग की लगभग 50 छात्राआें ने भाग लिया।