Two-Day Student Paper Presentation Programme

कानोड़िया पी. जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के एम.ए. अंग्रेज़ी (सेमेस्टर प्रथम एवं तृतीय) की छात्राओं द्वारा दो दिवसीय (17-18 मार्च, 2026) शोध-पत्र प्रस्तुति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी एवं प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। इस शैक्षणिक कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में शोधाभिरुचि विकसित करना तथा आलोचनात्मक चिंतन को प्रोत्साहित करना था। प्रस्तुत शोध-पत्रों में साहित्य के विविध आयामों को समाहित किया गया, जिनमें स्त्रीवादी सिद्धांत, उत्तर-औपनिवेशिक अध्ययन, आधुनिकतावाद सहित अन्य समकालीन साहित्यिक प्रवृत्तियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। छात्राओं ने अपने विषयों का विश्लेषणात्मक एवं सुसंगत प्रस्तुतीकरण करते हुए श्रोताओं के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापिकाओं द्वारा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सुझाव भी प्रदान किये गये, जिससे छात्राओं को अपने शोध को और अधिक परिष्कृत करने में सहायता मिली। प्रस्तुति में विभाग की 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. स्वाती धनवनी, डॉ. प्रीति शर्मा, ऋषिता शर्मा, भाव्या पुरी एवं अदिति पंकज की सक्रिय भागीदारी रही।
The department of English at Kanoria P.G. Mahila Mahavidyalaya successfully conducted a two-day Student Paper Presentation Programme on 17–18 March 2026 under the supervision of College Director Dr. Rashmi Chaturvedi and Principal Dr. Seema Agrawal. The event aimed to inculcate research aptitude and promote critical thinking among students while encouraging academic writing. Around 70 students presented research papers under the mentorship of faculty members. The papers covered diverse areas of literature, including Feminist theory, Postcolonial studies, Modernism, and Indian writing in English and employed contemporary literary approaches and research methodologies to arrive at their research findings. The students displayed analytical clarity and engaged in meaningful academic discussions with enthusiasm. Faculty members Dr. Swatti Dhanwni, Dr. Preeti Sharma, Ms. Rishita Sharma, Ms. Bhavya Puri, and Ms. Aditi Pankaj provided guidance and constructive feedback for further research endeavours.