कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के मानक क्लब द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) शाखा के सहयोग दिनांक 18 मार्च 2026 को मानक निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के मानक क्लब द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस)  शाखा के सहयोग दिनांक 18 मार्च 2026 को मानक निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। सत्र विशेषज्ञ ऋतु शर्मा, मानक ब्यूरो, राजस्थान शाखा ने छात्राओं को भारतीय मानक ब्यूरो के उद्देश्य एवं गतिविधियों के बारे में बताया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तनु प्रजापत, द्वितीय पुरस्कार तनिष्का सिंह एवं तृतीय पुरस्कार हिमांशी बंसीवाल को दिया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब की 23 सदस्य छात्राओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में क्लब सदस्य मेधा बाबेल तथा डॉ. रचना गोस्वामी की सक्रिय भागीदारी रही।