Power Point Presentation on Union Budget 2026- 27

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा दिनांक 13 फरवरी 2026 को “केंद्रीय बजट 2026-27” विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को राष्ट्रीय आर्थिक नीतियों से अद्यतन रहने के लिए प्रोत्साहित किया तथा विश्लेषणात्मक सोच, शोध कौशल एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के महत्व पर बल दिया। साथ ही उन्होंने छात्राओं को पाठ्यपुस्तकों से परे ज्ञानवर्धक शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट के विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कराधान, एमएसएमई, ग्रामीण विकास, रक्षा, ऊर्जा, परिवहन एवं पर्यावरण विकास आदि का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया। पावरपॉइट प्रस्तुतिकरण में कुल 44 छात्राएँ उपस्थित रही, जिनमें से 35 छात्राओं ने उत्साहपर्वूक भाग लिया। डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में तथा विभाग की प्राध्यापिकाओं डॉ. पारुल सिंह एवं प्राची सोनी के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।