‘रिवर्स ब्रेनस्टॉर्मिंग चैलेंज’ का हुआ आयोजन कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के बीबीए विभाग द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2026 को “रिवर्स ब्रेनस्टॉर्मिंग चैलेंज” का सफल आयोजन किया गया। रिवर्स ब्रेनस्टॉर्मिंग की इस अनूठी गतिविधि में छात्राओं ने समस्याओं को उल्टे दृष्टिकोण से समझकर उनके सकारात्मक एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक एवं नवाचारी सोच का विकास करना था। कार्यक्रम की थीम “गेट रेडी टू थिंक आउट ऑफ द बॉक्स” के अनुरूप छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 23 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 51 छात्राओं ने बोर्ड, पेपर एवं पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रतिभागियों ने अपने प्रस्तुतीकरण में रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक क्षमता एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने छात्राओं के नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक सोच एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। यह आयोजन डॉ. प्रीति अग्रवाल, सहायक आचार्य के निर्देशन में किया गया। सादर प्रकाशनार्थ
Reverse Brainstorming Challenge organized The BBA Department of Kanoria PG Mahila Mahavidyalaya, Jaipur, successfully organized the “Reverse Brainstorming Challenge” on February 11, 2026. In this unique reverse brainstorming activity, students examined problems from a reverse perspective and presented positive and practical solutions. The program aimed to develop creative and innovative thinking among students. In keeping with the theme of the program, “Get Ready to Think Outside the Box,” the students showcased their talents with excellence. A total of 23 teams enthusiastically participated in the competition, with 51 students presenting their ideas through board games, paper, and PPT. The participants demonstrated excellent creativity, analytical ability, and teamwork in their presentations. Principal Dr. Seema Agrawal delivered an inspiring message to the students. She commended their innovative efforts and encouraged them to develop positive thinking and problem-solving skills in every aspect of life. This proved to be an important step towards the holistic development of students. This event was conducted under the direction of Dr. Preeti Agarwal, Assistant Professor.