दिनांक 07 फरवरी, 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग एवं मुमकिन फाउंडेशन के समन्वित सौजन्य से ‘‘माईण्ड ट्रेनिंग-टूल किट’’ पर एक मुख्य व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता सुश्री मेधावी चितलांगिया़ ने छात्राओं को माईण्ड ट्रेनिंग-टूल किट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यशाला के अंतर्गत लगभग 32 छात्राओं ने उक्त व्याख्यान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्वागत वक्तव्य मनोविज्ञान विभाग से सोना मिश्रा द्वारा दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।