‘सायकोलॉजीकल फर्स्ट एड’ कार्यशाला का आयोजन

‘सायकोलॉजीकल फर्स्ट एड’ कार्यशाला का आयोजन
दिनांक 29 जनवरी, 2026 को कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के सेंटर फॉर काउसलिंग एण्ड गाईडेंस द्वारा मनोविज्ञान विभाग एवं जॉयफुल हेवन के समन्वित सौजन्य से ‘‘सायकोलॉजीकल फर्स्ट एड’’ पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता सुश्री रूचिका बदरसेरा, उनके सहयोगी श्री दिपेन्द्र शेखावत एवं सुश्री कांता जाखड़ ने छात्राओं को सायकोलॉजीकल फर्स्ट एड के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य, डॉ. सीमा अग्रवाल, ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यशाला के अतंर्गत लगभग 87 छात्राओं ने उक्त कार्यशाला में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्वागत वक्तव्य विभाग से सोना मिश्रा द्वारा दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. शुचि चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।