कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के जंतु विज्ञान विभाग ने एम. एससी. सेमेस्टर तृतीय की छात्राओं के लिए दिनांक 3 दिसंबर 2025 को विश्व वानिकी अर्बोरेटम, झालाना, जयपुर में एक कक्षा भ्रमण का आयोजन किया गया

कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के जंतु विज्ञान विभाग ने एम. एससी. सेमेस्टर तृतीय की छात्राओं के लिए दिनांक 3 दिसंबर 2025 को विश्व वानिकी अर्बोरेटम, झालाना, जयपुर में एक कक्षा भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को वन जैव-विविधता एवं प्रबंधन प्रथाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस भ्रमण ने छात्राओं को देशी और विदेशी पेड़ों की विभिन्न प्रजातियों का पता लगाने, उनके पारिस्थितिक महत्व को समझने और वानीकरण तकनीकों का अवलोकन करने का अवसर दिया। इस भ्रमण में कुल 10 छात्राओं ने भाग लिया साथ ही विभाग की प्राध्यापिकाऐं डॉ. नीतू महावर और डॉ. अंकिता राजेन्द्र कुरूप भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। इस एप्लाइड लर्निंग के अनुभव ने छात्राओं के शैक्षणिक ज्ञान को समृद्ध किया और यह अत्यधिक लाभकारी और रोचक रहा।