दिनांक 21 नवम्बर 2025 को कानोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में ‘ज्योग्राफी अवेयरनेस विक’ के तहत भूगोल विभाग द्वारा ‘‘एज आॅफ एक्सप्लोरर्स एण्ड डिस्कवरी- मेकिंग स्पेसेस आॅफ पाॅसीबिलिटि’’ विषय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य भूगोल विषय के प्रति जागरूकता बढ़ाना, वैश्विक मुद्दों की समझ विकसित करना और विद्यार्थियों में खोज एवं अनुसंधान की भावना प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि भूगोल केवल मानचित्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व को समझने की दृष्टि प्रदान करता है। विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम बागेश्वरी के मार्गदर्शन में प्राचीन विश्व के खोजकर्ताओं से संबंधित कई शैक्षणिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इनमें विशेष रूप से क्विज प्रतियोगिता, एक्सटेम्पोर, मैपिंग एवं मानचित्र-पठन से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इन गतिविधियों ने छात्राओं में भूगोल विषय को समझने और उसे व्यावहारिक रूप में उपयोग करने की क्षमता को मजबूत किया। विभाग की सभी अध्यापिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और छात्राओं को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें उन्होंने अपनी उत्साहपूर्ण भागीदारी दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि “ज्ञान का द्वार हर पन्ने पर खुलता है” और भूगोल विषय अनंत संभावनाओं के द्वार खोलता है। इस कार्यक्रम में लगभग 140 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।