कनोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय के नेचर क्लब द्वारा दिनांक 12 नवम्बर 2025 को कुलीश स्मृति वन का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।

कनोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय के नेचर क्लब द्वारा दिनांक 12 नवम्बर 2025 को कुलीश स्मृति वन का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा सतत पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने स्मृति वन के विभिन्न भागों का अवलोकन किया तथा वहाँ पाई जाने वाली विविध वनस्पतियों और जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को विभिन्न पौधों की पहचान एवं उनके पर्यावरणीय योगदान के बारे में बताया। यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनमें प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ी। यह गतिविधि प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। भ्रमण का सफल आयोजन नेचर क्लब की संयोजक डॉ. कुमूद तंवर एवं क्लब सदस्य डॉ. नीतू महावर, श्रीमती रूखसार, डॉ. सुमिता शेखावत एवं डॉ. अंकिता गुप्ता द्वारा किया गया। भ्रमण में महाविद्यालय की लगभग 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।