“स्टेट इन ग्रीक पॉलिटिकल थॉट“ विषय पर विस्तार व्याख्यान का हुआ आयोजन

कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में “स्टेट इन ग्रीक पॉलिटिकल थॉट“ विषय पर विस्तार व्याख्यान का हुआ आयोजन
कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा “स्टेट इन ग्रीक पॉलिटिकल थॉट“ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राचीन ग्रीक दार्शनिकों द्वारा प्रतिपादित राज्य (पोलिस) की अवधारणा और उसके दार्शनिक आधार से अवगत कराना था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो. जे. पी. शर्मा (से. नि.), राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने विस्तार से बताया कि कैसे यूनानी विचारकों, विशेषकर प्लेटो और अरस्तु ने राज्य की कल्पना केवल एक राजनीतिक संस्था के रूप में नहीं, बल्कि एक नैतिक समुदाय के रूप में की थी, जिसका उद्देश्य अपने नागरिकों के लिए उत्तम जीवन सुनिश्चित करना था। प्रो. शर्मा ने यूनानी राजनीतिक चिंतन में प्रतिपादित राज्य की अवधारणा को आधुनिक समय से जोड़कर अपने उद्बोधन को और भी ज्ञानवर्द्धक बनाया। प्रो. शर्मा ने व्याख्यान के उपरान्त छात्राओं की विषय से सम्बन्धित विभिन्न जिज्ञासाओं का निस्तारण किया। कार्यक्रम में विभाग की 166 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस व्याख्यान को सफल बनाने में विभाग की सभी प्राध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा। यह कार्यक्रम ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।