Dandiya Utsav 2025 to be held on 27-09-2025

प्रेस नोट एवं मीडिया कवरेज हेतु आमंत्रण कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में कल दिनांक 27 सितंबर 2025 को डांडिया उत्सव 2025 का आयोजन दोपहर 2 बजे महाविद्यालय के इनर लॉन में किया जायेगा।  प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के अतंर्गत डांडिया क्वीन, बेस्ट डांसर, बेस्ट हेयर डू, बेस्ट अटायर, बेस्ट ज़्वैलरी आदि विभिन्न टाइटल्स व पुरस्कार दिये जायेंगे। इस रंगारंग उत्सव में संगीत प्रस्तुति के साथ महाविद्यालय परिसर में खाने पीने और कई प्रकार की हस्तनिर्मित सजावटी सामान की स्टॉल्स भी लगायी जायेंगी। कार्यक्रम की मीडिया कवरेज हेतु आप दोपहर 2 बजे सादर आमंत्रित हैं।

Dandiya Utsav 2025

 

छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने मनाया डांडिया उत्सव

कानोड़िया पी जी महिला महाविद्यालय में 27 सितंबर को डांडिया उत्सव 2025 का आयोजन किया गया, जिसमें रंग बिरंगे पारम्परिक परिधानों में सजी लगभग 1800 छात्राओं ने इस उत्सव में धूम मचाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं और प्राध्यापिकाओं के साथ उत्साहपूर्वक डांडिया में भाग लिया और छात्राओं को नवरात्रा उत्सव की बधाई दी। इस आयोजन के लिए नृत्यम डांस क्लब द्वारा 10 दिवसीय डांडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य निर्देशक चेतन कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इन छात्राओं ने गुजराती एवं बॉलीवुड गानों ढोली रा, गरबे की रात में, चौगाड़ा तारा गानों पर मंच पर प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध गायिका एम बी म्यूजिक की निदेशक मधु भाट ने इस कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुति देकर समां बांध दिया लाइव म्यूजिक के साथ छात्राओं ने जमकर डांडिया खनकाये। इस दौरान महाविद्यालय की छात्रा कनिका जैन ने भी संगीत प्रस्तुति दी। इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, लकी ड्रा के माध्यम से टाइटल के लिये छात्राओं का चयन किया गया। छात्राओं की प्रतियोगिता में डांडिया क्वीन कनिका एवं बैस्ट डांसर अक्षी अग्रवाल को चुना गया। बैस्ट अटायर अंबिका माथुर, बैस्ट हैयर-डू अंजली जोशी और बैस्ट ज्वैलरी के लिये रिया वैध को पुस्कृत किया गया। प्राध्यापिकाओं में डांडिया क्वीन डॉ. सरला शर्मा को चुना गया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल, उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर व डॉ. रंजना अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच संचालन छात्रा कशिश गौड़, पूजा राठौड़, याशिका लालवानी और प्रांजलि ने किया। कार्यक्रम में हस्तनिर्मित विभिन्न उत्पादों, सजावटी सामान और खाने-पीने की 21 स्टॉल भी लगाई गई।