हिन्दी दिवस समारोह २०२४

14 सितंबर 2024 को  कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में ‘हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं कविता-पाठ प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर ने विश्व पटल पर हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्राओं को हिन्दी प्रयोग के लिए प्रेरित किया। हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. शीताभ शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया और स्वरचित गीत के माध्यम से छात्राओं को  सहज, सरल  हिन्दी भाषा के मर्म से अवगत कराया। कविता पाठ प्रतियोगिता के अंर्तगत सभी संकायों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हिन्दी भाषा पर आद्धृत स्वरचित कविताओं का पाठ किया साथ ही कुछ छात्राओं ने हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकारों मैथिलीशरण गुप्त, रामधारी दिनकर, नागार्जुन की रचनाओं की प्रस्तुति दी। इसकी निर्णायक उप-प्राचार्य डॉ. सुनीता माथुर रहीं। कविता पाठ में दैदीप्या जैन प्रथम स्थान (बी.ए.प्रथम समसत्र), पूजा राठौड़ द्वितीय स्थान (बी.ए.तृतीय वर्ष) तथा कौशल्या (बी.ए. तृतीय समसत्र) तृतीय स्थान पर रहीं। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में ही 11 सितंबर को आयोजित त्रिभाषा सूत्र में हिन्दीः संभावनाएँ और चुनौतियाँ (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के संदर्भ में) विषय  आधारित निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं को आज पुरस्कृत किया गया। निबन्ध प्रतियोगिता में बी.ए.तृतीय समसत्र की छात्राएँ पायल सैनी प्रथम, कोमल कच्छावा द्वितीय और अमरजोत कौर तृतीय स्थान पर रहीं। कविता पाठ में बी.ए. तृतीय समसत्र की छात्रा तृप्ति जूनीवाल को एवं निबन्ध प्रतियोगिता में बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा सोनी एवं मनीषा विश्नोई को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। निर्णायक उप-प्राचार्य डॉ. सुनीता माथुर ने छात्राओं को भाषा के शुद्ध स्वरूप को जानने समझने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष (स्नातक) डॉ. प्रीति शर्मा ने स्वरचित हिन्दी कविता सुनायी। सहायक आचार्य हिन्दी विभाग डॉ. धर्मा यादव ने उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सभी शिक्षिकाओं एवं छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन पूजा राठौड़ ने किया महाविद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ लगभग 72 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।