अर्थशास्त्र विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान

अर्थशास्त्र विभाग एवं भारतीय रिजर्व बैंक केंद्रीय बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकारियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें बैंक के अधिकारियों द्वारा छात्राओं को बैंक के बारे में जानकारी दी गई एवं रोजगार के अवसरों के बारे में बताया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल द्वारा स्वागत सम्बोधन में छात्राओं को अपने भविष्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।