Rakshabandhan celebrated with Police Personnel and Nirbhaya Squad in college by NSS Unit

कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में रक्षाबन्धन के पर्व पर निर्भया स्क्वॉड एवं गांधीनगर पुलिस थाने से पुलिसकर्मियों को आमंत्रित किया गया। छात्राओं ने रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबन्धन के पवित्र पर्व पर सस्नेह अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से निर्भया स्क्वॉड एवं गांधीनगर पुलिस थाने द्वारा महाविद्यालय को सदैव सतत् सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। निर्भया स्क्वॉड की नोडल ऑफिसर सुनीता चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें हमेशा अपने आप पर भरोसा रखने व अपने हक के लिए सचेत रहने को कहा। गांधीनगर थाने के एसएचओ कैलाश विश्नोई ने छात्राओं को संबोधित करते हुए यह विश्वास दिलाया कि पुलिस भी आमजन की तरह ही है, व हमेशा लोगों की मदद करने हेतु समर्पित है। छात्राओं को पुलिस सेवा में अपना करियर बनाने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की उप-प्राचार्य, वाणिज्य संकाय, डॉ. सुनीता माथुर व कला संकाय की उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आँचल पुरी ने किया। कार्यक्रम समापन पर स्वयंसेविका वर्णिता अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।