Educational Trip to Constitution Park Jaipur

संविधान पार्क का किया शैक्षणिक भ्रमण कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 28 जुलाई, 2023 को प्रथम वर्ष की छात्राओं को राजभवन में नवनिर्मित संविधान पार्क का भ्रमण कराया गया। पार्क में मूर्तियों और कलाकृति के जरिये संविधान से जुड़ी जानकारी बड़े ही अनोखे अंदाज़ में दर्शायी गई है। जिसे देखकर छात्राएँ बहुत ही प्रभावित हुई। पार्क में नालंदा विश्वविद्यालय, अकबर का दरबार, रानी लक्ष्मीबाई, टीपू सुल्तान, महाराणा प्रताप और चेतक आदि को मूर्ति कला के जरिये दर्शाया गया है। जो बहुत ही मनमोहक है। यह युवाओं को हमारे इतिहास और संस्कृति से जोड़ता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि 25-25 छात्राओं का दल हर सप्ताह संविधान पार्क भ्रमण के लिये जायेगा। ताकि छात्राएँ संविधान की मूल भावना को जान सके। इस भ्रमण में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा सिंह लवानिया एवं प्राध्यापिकाएँ डॉ. निमिषा गौड़, डॉ. स्वाति (गणित विभाग) ने छात्राओं को संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी दी, जैसे संविधान निर्माण में कितना समय लगा, संविधान सभा ने किस प्रकार कार्य किया और संविधान निर्माण में किस-किस का योगदान रहा। इस भ्रमण के द्वारा छात्राओं की ऐतिहासिक एवं राजनीतिक तथ्यों व सूचनाओं की जानकारी के साथ अपने विषय संबंधी ज्ञान में वृद्धि हुई।